Home कैमूर शराब सेवन के खिलाफ कैमूर पुलिस की कार्रवाई तेज, चैनपुर और चांद...

शराब सेवन के खिलाफ कैमूर पुलिस की कार्रवाई तेज, चैनपुर और चांद में 9 गिरफ्तार

चैनपुर-चांद में शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में शराब सेवन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चैनपुर और चांद थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब सेवन के आरोप में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों की जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 चांद
चांद

चैनपुर में नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान चैनपुर निवासी सुहैल अंसारी, जबकि तिलई गांव निवासी बलिराम बिंद और शंकर बिंद के रूप में हुई है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। सुहैल अंसारी को चैनपुर से, जबकि बलिराम बिंद और शंकर बिंद को तिलई गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस तीनों को थाना लेकर आई, जहां शराब सेवन की पुष्टि के लिए जांच कराई गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद तीनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चैनपुर

चांद थाना क्षेत्र में छह गिरफ्तार

इधर, चांद थाना पुलिस ने भी शराब सेवन के मामले में अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरुदयाल बिंद, रामप्रवेश बिंद, रामाश्रय राम, जय राम चौहान, अमरजीत राम और सिपाही राम के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी को विभिन्न स्थानों से शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शराब सेवन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई जारी

चैनपुर और चांद थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में शराब सेवन के आरोप में 9 लोगों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट है कि पुलिस शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब सेवन या शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Exit mobile version