Homeचैनपुरशराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे...

शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि

शराब के नशे में हंगामा करते 3 गिरफ्तार, मेडिकल जांच में पुष्टि | कैमूर

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद चैनपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद कराई गई मेडिकल जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकसरा गांव निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र नीतीश कुमार, शिवसागर थाना क्षेत्र के ककई गांव निवासी सुकेंद्र गुप्ता के पुत्र राजन गुप्ता तथा भभुआ निवासी शिवपूजन शाह के पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों व्यक्ति अपने-अपने स्थान पर काफी देर से शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। उनके व्यवहार से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी की और तीनों को मौके से पकड़ लिया।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच कराई। जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिहार में लागू मद्यनिषेध कानून के तहत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments