Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हाटा नगर निवासी कैलाश गोंड के पुत्र प्रदीप गोंड, फेकू यादव के पुत्र अंगद सिंह यादव, करकटगढ़ निवासी रामचंद्र राम के पुत्र अनिल कुमार तथा सेमरिया गांव निवासी गिरधर सिंह के पुत्र लालधारी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों से मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मदद से सभी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत सुसंगत धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब के सेवन और नशे की हालत में हंगामा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



