Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा चलाई जा रही सघन छापेमारी अभियान से बचने के लिए शराब कारोबारी अब श्मशान घाट का सहारा लेना शुरू कर दिए है, अब श्मशान घाट में शव के दाह संस्कार के साथ-साथ शराब का कारोबार भी बेफिक्र होकर चल रहा है, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए श्मशान घाट से 200 लीटर जावा महुआ पाश (अर्ध निर्मित शराब) बरामद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर पुलिस निरीक्षक राजकुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं छापेमारी अभियान के क्रम में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खोरहाडीह के श्मशान घाट में शराब निर्माण का कार्य चल रहा है, सूचना पर तत्काल एसआई रामरतन पंडित के द्वारा श्मशान घाट में छापेमारी की गई, उस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
श्मशान घाट में जांच-पड़ताल के दौरान पुआल से ढक कर रखा गया चार प्लास्टिक के बड़े-बड़े डब्बे में 200 लीटर महुआ जावा पाश बरामद किया गया, जावा महुआ पाश शराब निर्माण के लिए वहां किसके द्वारा रखा गया था, यह जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी, मौके पर से सभी 200 लीटर जावा महुआ पाश को बरामद करते हुए चैनपुर थाना लाने के उपरांत मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल

