Home चैनपुर विद्युत करंट की चपेट में आने से अमांव की एक महिला हुई...

विद्युत करंट की चपेट में आने से अमांव की एक महिला हुई गंभीर घायल स्थिति चिंताजनक

विद्युत करण से घायल महिला

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमांव में शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे के करीब टुल्लू पंप की पलक लगा रही एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें परिजन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से चैनपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, घायल महिला की पहचान ग्राम अमांव के निवासी गीता देवी पति मुन्ना सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विद्युत करण से घायल महिला
विद्युत करण से घायल महिला

दुर्घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम अमांव के निवासी बलदाउ सिंह पटेल के द्वारा बताया गया ग्राम अमांव की महिला गीता देवी जो एक समाजसेवी भी हैं और पूर्व में वार्ड सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी है, शुक्रवार की सुबह टुल्लू पंप चलाने के लिए प्लग को सॉकेट में लगा रही थी उस दौरान पंप में गया विद्युत तार कहीं कटा हुआ था, जो शरीर से स्पर्श कर गया जिस कारण महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई।

जिस कारण से शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोंटे आई है, आनन-फानन में परिजन प्रदीप सिंह, स्थानीय व्यक्ति रुदल सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा तत्काल चैनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेफर किया गया, भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है खबर लिखे जाने तक स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।

Exit mobile version