Home चैनपुर वाहन जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की पल्सर संग...

वाहन जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की पल्सर संग चौथी बार पकड़ा गया शातिर बाइक चोर

कैमूर में चोरी की पल्सर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, चौथी बार बाइक चोरी मामले में पकड़ा गया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान डीहा गांव निवासी संदीप कुमार (पिता- संतोष बिंद) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी बाइक चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है और अब चौथी बार चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के मुताबिक बखारी देवी मंदिर के समीप चैनपुर पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस जांच देखकर अचानक अपनी बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच के दौरान बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जब पुलिस ने चालक से वाहन के कागजात और स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही बाइक के संबंध में भी संतोषजनक जानकारी देने में असफल रहा।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप कुमार बताया। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। वह बाइक चोरी से जुड़े कांड संख्या 275/25, 569/25 एवं 134/26 में पूर्व में जेल जा चुका है। प्रारंभिक जांच में बरामद पल्सर मोटरसाइकिल भी चोरी की प्रतीत हो रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं जब्त बाइक के वास्तविक मालिक और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Exit mobile version