Homeमोहनियावायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने: मुंडेश्वरी गेट के पास लहराया गया...

वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने: मुंडेश्वरी गेट के पास लहराया गया ‘हथियार’ निकला लाइटर गन

मोहनियां में वायरल वीडियो का खुलासा: किशोर का हथियार निकला लाइटर गन

कैमूर (मोहनियां), बिहार: महाशिवरात्रि के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मुंडेश्वरी गेट के समीप एक किशोर को हाथ में कथित हथियार लहराते हुए देखा गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने वीडियो का सत्यापन कर संबंधित स्थान और युवक की पहचान की।

जांच के दौरान पता चला कि वीडियो में दिख रहा किशोर मुंडेश्वरी गेट के पूर्व दिशा में रहने वाले सदन चौधरी का पुत्र है। पुलिस ने पिता और पुत्र दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ की। विस्तृत जांच में यह स्पष्ट हुआ कि किशोर के हाथ में जो वस्तु दिखाई दे रही थी, वह असली हथियार नहीं बल्कि एक लाइटर गन थी।

पुलिस ने उक्त लाइटर गन को बरामद कर लिया है। साथ ही, चूंकि वीडियो में दिख रहा युवक नाबालिग है, इसलिए मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या उत्तेजक सामग्री साझा करने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments