Homeचैनपुरलोदीपुर में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी पर हमला; पुलिस...

लोदीपुर में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी पर हमला; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

लोदीपुर में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, पति-पत्नी घायल; प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजन घायल व्यक्ति को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर भेज दिया। घायल की पहचान लोदीपुर गांव निवासी स्व. रामकेश्वर पांडेय के पुत्र राधेश्याम पांडेय के रूप में हुई है। मामले को लेकर राधेश्याम पांडेय ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दो पुरुषों और दो महिलाओं के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

थाने में दिए आवेदन के अनुसार, राधेश्याम पांडेय का पूर्व से गांव के ही राज किशोर पांडेय और गोपाल पांडेय के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों ने राधेश्याम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में राधेश्याम पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी पत्नी गुड़िया देवी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गईं।

घटना के बाद घायल राधेश्याम पांडेय को परिजन चैनपुर थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं, घायल की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments