Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाने में दिए आवेदन के अनुसार, राधेश्याम पांडेय का पूर्व से गांव के ही राज किशोर पांडेय और गोपाल पांडेय के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों ने राधेश्याम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में राधेश्याम पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनकी पत्नी गुड़िया देवी उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गईं।
घटना के बाद घायल राधेश्याम पांडेय को परिजन चैनपुर थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं, घायल की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।