Homeचैनपुरकैमूर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट; पोक्सो...

कैमूर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट; पोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

कैमूर में 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से कथित छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री रात के समय अपनी सहेली के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और कथित तौर पर गलत नीयत से किशोरी को पकड़कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। घटना से घबराकर किशोरी की सहेली वहां से अपने घर चली गई, जबकि पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

परिजनों का आरोप है कि जब पीड़िता के पिता शिकायत करने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो वहां आरोपी और उसके भाई ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इसके बाद पीड़ित परिवार चैनपुर थाना पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित किशोरी का बयान न्यायालय में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments