Home चैनपुर ‘लंगड़ा’ कहे जाने से भड़का भतीजा, कुदाल की बेंत से पीट-पीटकर चाचा...

‘लंगड़ा’ कहे जाने से भड़का भतीजा, कुदाल की बेंत से पीट-पीटकर चाचा की निर्मम हत्या

लंगड़ा कहने पर भतीजे ने चाचा की हत्या | भोजपुर के कोईलवर में सनसनी

पारिवारिक विवाद हत्या

Bihar | भोजपुर (आरा): भोजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरा के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौंधा टापू गांव में गुरुवार की रात मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। भतीजे ने अपने ही चाचा को ‘लंगड़ा’ कहे जाने से नाराज होकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुदाल की बेंत से किया ताबड़तोड़ हमला
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजा कलेक्टर राय ने अपने चाचा मदन राय पर कुदाल की बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मदन राय गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुरौंधा टापू गांव निवासी राजनंदन राय के 38 वर्षीय पुत्र मदन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे कलेक्टर राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान पाए गए हैं, जो हमले की बर्बरता को दर्शाते हैं।

पत्नी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में मृतक की पत्नी कुंती देवी के बयान पर संबंधित थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है।

एसडीपीओ ने किया खुलासा
घटना का खुलासा करते हुए आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की उसके भतीजे द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक उसके चाचा थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसे ‘लंगड़ा’ कहा था, जिससे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल की बेंत भी बरामद कर ली है।
गांव में दहशत और मातम का माहौल
इस निर्मम हत्या के बाद सुरौंधा टापू गांव में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Exit mobile version