Home चांद रिश्ते को किया कलंकित युवक ने अपनी चाची के साथ ही किया...

रिश्ते को किया कलंकित युवक ने अपनी चाची के साथ ही किया दुष्कर्म चांद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो मामले को सिर्फ दर्शाने के लिए

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक युवक ने रिश्ते में चाची लगने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है, चांद पुलिस महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी बलवंत बिंद
गिरफ्तार आरोपी बलवंत बिंद

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मामला बीते सोमवार की रात की बताई जा रही है, आरोपित युवक बलवंत बिंद रिश्ते में चाची लगने वाली महिला के घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, इसके बाद इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने चांद थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

दुष्कर्म की घटना की पुष्टि करते हुए चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया पीड़ित महिला के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए, घटनास्थल का मुआयना कर घटना से कपड़े आदि बरामद कर पीड़ित महिला का मेडिकल चेकअप करवाया गया है, इसके साथ ही आरोपी युवक बलवंत बिंद को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है, अनुसंधान चल रहा है।

Exit mobile version