Homeरामगढ़रामगढ़ NH-319A पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने में कार...

रामगढ़ NH-319A पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने में कार पुलिया के नीचे गिरी, बैंक अधिकारी घायल

कैमूर: रामगढ़ NH-319A पर कार पुलिया में गिरी, सहायक बैंक प्रबंधक घायल

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा उस वक्त हो गया, जब एक कार चालक ने सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने की कोशिश की। यह घटना चौसा-मोहनियां एनएच 319ए पर दैत्रावीर बाबा स्थान के पास हुई, जहां कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

इस हादसे में को-ऑपरेटिव बैंक की रामगढ़ शाखा के सहायक प्रबंधक शिवशंकर सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत कार से बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और आठ टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह सासाराम से रामगढ़ अपने बैंक ड्यूटी के लिए कार से आ रहे थे। इसी दौरान दैत्रावीर बाबा स्थान से कुछ दूरी आगे एक तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आ गई। टक्कर से बचने के लिए उन्होंने अचानक ब्रेक लिया, जिससे कार संतुलन खो बैठी और पुलिया के नीचे गड्ढे में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समय पर स्थानीय लोगों की मदद और इलाज मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments