Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना स्टेशन से कुछ दूरी पर पूर्व दिशा में स्थित माल गोदाम के पास हुई। जानकारी के अनुसार, अप लाइन ट्रैक पर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन प्रबंधक सुधीर प्रसाद ने बताया कि ट्रेन के चालक ने पुसौली स्टेशन पर इस घटना की सूचना दी थी।
इसके बाद सूचना का सत्यापन कर जीआरपी सासाराम को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, डिग्री खरवार का परिवार फिलहाल रामगढ़ प्रखंड में रहता है, जबकि वे खुद कुदरा में ही रहते थे। वे जगन्नाथ मंदिर परिसर में रहकर शादी-विवाह जैसे आयोजनों में हलवाई का काम करते थे। उनकी अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है।



