Home अरवल राइस मिल में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों...

राइस मिल में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, आक्रोशित लोगों ने राइस मिल में लगाई आग

राइस मिल से उठ रहा धुआ

A woman dies under suspicious circumstances in rice mill, angry people set fire to rice mill

मौके पर मौजूद  पुलिस
मौके पर मौजूद पुलिस

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bihar: अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर संडा राइस मिल में एक महिला के शव मिलने के बाद वहां मौजूद आक्रोशित लोगों के द्वारा राइस मिल को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं इस घटना की सूचना जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

जिसके बाद काफी संख्या में लोग राइस मिल के अंदर पहुंच गए और शव को पहचानने का प्रयास करने लगे, जिसके उपरांत शव की पहचान ग्राम जीतन बीघा के निवासी पांडा यादव की पत्नी सिताब देवी के रूप में की गई है, वही शव की पहचान होते ही, मौजूद लोग काफी आक्रोशित हो उठे जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 को कुछ समय के लिए जाम कर दिया गया।

वहीं कुछ असामाजिक तत्व के लोग राइस मिल के अंदर घुसकर राइस मिल को आग के हवाले कर दिया गया। आग काफी तेजी से राइस मिल के अंदर फैल गई और राइस मिल से धुएं का गुब्बार उठना शुरू हो गया, इसे देखने के लिए आसपास के लोग भी काफी संख्या में पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला सितारा देवी राइस मिल के अंदर घास काटने गई थी उस दरमियान संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई, मौत को लेकर कई लोगों के द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

वहीं इस घटना की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान, पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन, एसडीपीओ रोशन कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

इस मामले में पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि मृतक महिला घास काटने के लिए राइस मिल के अंदर गई थी, घास काटने का दौरान बिजली के तार को भी काट दिया, जिस कारण से विद्युत करंट के चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई, फिलहाल इस मामले में पुलिस के द्वारा कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Exit mobile version