Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरिया के ग्राम जगरिया की निवासी एक छात्रा जो यूक्रेन के पोलतावा में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर रही है, अचानक रसिया के द्वारा किए गए हमले के बाद डर के साए में जी रही है, वही किसी अनहोनी की डर से छात्रा के परिजन भी काफी चिंतित है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जगरिया की निवासी अरुण कुमार पांडे की बड़ी पुत्री सभ्यता पांडे यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई पोलतावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से कर रही है, बताया जा रहा है, वर्ष 2020 में छात्रा के द्वारा पोलतावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया गया था, लगभग 1 वर्ष से ऊपर का समय पढ़ाई करते हुए भी चुका है ,अचानक रसिया के द्वारा यूक्रेन पर अटैक कर देने के बाद छात्र काफी दहशत में है, बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार अपने परिजनों को वहां की यथास्थिति से संबंधित जानकारी दे रही है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
वहीं इससे जुड़ी जानकारी देते हुए छात्रा के पिता अरुण कुमार पांडे एवं छात्रा के छोटे भाई संस्कार पांडे जोकि वह भी मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने बताया श्वेता से इनकी बात व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार हो रही है मगर वहां की स्थिति बहुत ज्यादा डराने वाली हो गई है, हालांकि पोलतावा यूक्रेन के बीचो-बीच है फिर भी छात्रा सभ्यता के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 दिनों के अंदर हर हाल में पोलतावा पर रशियन सैनिक कब्जा कर लेंगे।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
भारतीय दूतावास के माध्यम से जारी एडवाइजरी में या कहा गया है कि वैसे भारतीय छात्र छात्राएं जो यूक्रेन के सीमा पर है वह पड़ोसी देश रोमानिया या अन्य पड़ोसी देशों में जा सकते हैं वहां के दूतावास के माध्यम से शिविर बनाया गया है जहां से छात्र छात्राओं को देश वापस भेजा जा रहा है, मगर वैसे छात्र-छात्राएं जो यूक्रेन की सीमा पर नहीं है बीच में है वह अपने घर में ही रहे, माता अर्चना पांडे का कहना है बच्ची के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रशियन से सैनिकों के द्वारा किए जा रहे हमले काफी तेज होते जा रहे हैं जिस कारण से इनकी पुत्री काफी दहशत में है।
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- 98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप
पिता अरुण कुमार पांडे एवं माता अर्चना पांडे के द्वारा केंद्र सरकार से यह गुजारिश की गई है कि जल्द से जल्द इनकी पुत्री सहित यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित हिंदुस्तान को वापस लाया जाए वहां पर भारत के नागरिक काफी दहशत में समय व्यतीत कर रहे हैं।
कैमूर में सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: ‘भारत सोने की चिड़िया नहीं, शेर बनकर दहाड़ेगा
Bihar: कैमूर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत परसिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश के धार्मिक स्थलों का संपूर्ण जीर्णोद्धार किया […]

