Home मोहनिया मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

कैमूर के मोहनिया में मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया में बस से सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र गायब होने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने दोनों पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं के पास से मंगलसूत्र का कटा हुआ छोटा हिस्सा और रस्सी बरामद की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मायके से लौट रही महिला का मंगलसूत्र गायब

मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के बारूघाट गांव निवासी संगीता देवी शुक्रवार को रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके से बस में सवार होकर मोहनिया आ रही थीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है। बस में अपने बगल की सीट पर बैठी दो महिलाओं, ममता देवी और शिवानी कुमारी पर उन्हें संदेह हुआ। दोनों रोहतास जिले के मलियाबाग थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।

यात्रियों की मदद से पकड़ी गईं दोनों महिलाएं

मंगलसूत्र के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों महिलाओं के घबराने की बात सामने आई। इसके बाद संगीता देवी ने बस में शोर मचाया। यात्रियों की मदद से दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों महिलाओं को मोहनिया थाना ले गई, जहां मामले में आगे की कार्रवाई की गई।

लिखित शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी

इस मामले में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी हुए मंगलसूत्र का कटा हुआ छोटा हिस्सा और रस्सी बरामद हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

Exit mobile version