Homeमोहनियामोहनियां में भीषण सड़क हादसा: सर्विस लेन पर टाटा मैजिक से भिड़ी...

मोहनियां में भीषण सड़क हादसा: सर्विस लेन पर टाटा मैजिक से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर

मोहनियां में टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जीटी रोड के बरेज गांव स्थित उच्च विद्यालय के सामने दक्षिणी सर्विस लेन पर हुई, जहां सामने से आ रही टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सूचना मिलते ही मोहनियां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनियां पहुंचाया गया। घायलों की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव निवासी हिमांशु कुमार (पुत्र विनोद कुमार सिंह) और विकास कुमार (पुत्र राजवंश साह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से अपने गांव भिट्टी से मोहनियां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरेज गांव के पास सामने से आ रही टाटा मैजिक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरिफ ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है तथा टाटा मैजिक वाहन की पहचान और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments