Homeरामगढ़बरसात बनी काल! आंगन से बाहर निकले दो वर्षीय बच्चे को सांप...

बरसात बनी काल! आंगन से बाहर निकले दो वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले बुझ गई जिंदगी

कैमूर में सांप के डसने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रहे महज दो वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्चे की पहचान बड़ौरा गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा माली के पुत्र आर्यन सैनी (2 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आर्यन बुधवार को घर के दरवाजे पर खेल रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

खेलते-खेलते वह बाहर घास की ओर चला गया, जहां पहले से छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्चे के अचानक रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो आसपास मौजूद बच्चों ने बताया कि उसे सांप ने काटा है। घटना के बाद घबराए परिजन पहले उसे झाड़-फूंक कराने के लिए नजदीकी गांव ले गए। काफी देर तक वहां रहने के बावजूद जब बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बरसात के मौसम में लगातार सामने आ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि खेतों और घरों के आसपास झाड़ियों में सांपों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे छोटे बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments