Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन वे हर बार पुलिस की पकड़ से बच निकलते थे। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय की ओर से पहले इस्तेहार जारी कर उनके घरों पर नोटिस चस्पा कराया गया था। साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया गया था।
निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद दोनों आरोपियों के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी किया। इसी आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम जब कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची तो दोनों आरोपी मौके पर ही मिल गए। पुलिस ने बिना देर किए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को चैनपुर थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



