Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़का-लड़की के प्रेम संबंध को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। शनिवार रात यह विवाद उग्र हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
खूनी झड़प में 10 लोग घायल
इस हिंसक झड़प में दोनों तरफ से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से: कंचन कुमारी, नयन कुमार, नचक कुमार, निराशा देवी, जितेंद्र कुमार, हरि नारायण राम। वहीं दूसरे पक्ष से: नरेंद्र कुमार, मनवरती देवी, उपेंद्र कुमार, बबुआ राम सभी को लाठी-डंडों से गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों को हिरासत में लेकर भगवानपुर थाना पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. मंजर हुसैन ने प्राथमिक उपचार किया।
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि: दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है
एक पक्ष से शिव मुनीराम, दूसरे से नयन कुमार ने प्राथमिकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
गांव में तनाव, पुलिस सतर्क। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस इलाके में नजर बनाए हुए है।



