Homeमोहनियामोहनियां चेकपोस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कंटेनर से 28 मवेशी मुक्त;...

मोहनियां चेकपोस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कंटेनर से 28 मवेशी मुक्त; तीन तस्कर दबोचे

मोहनियां चेकपोस्ट पर 28 मवेशी बरामद, कंटेनर से तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना पुलिस ने गुरुवार को समेकित चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया। मवेशियों को कथित तौर पर अमानवीय ढंग से वाहन में भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चालक सहित तीन कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद जिले के बारुण से एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को लादकर उत्तर प्रदेश के कौशांबी ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद समेकित चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान सासाराम की ओर से आ रहे कंटेनर (यूके-04 सीए-9215) को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस टीम को देखकर चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोग वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी कामिल सतर (पिता एजाज कुरैशी), झारखंड के रांची जिले के बिढौरिया थाना क्षेत्र के काटमखुली निवासी अबु रहान अंसारी (पिता रफीक अंसारी) तथा उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी मोनू यादव (पिता अशोक कुमार) के रूप में हुई है। पुलिस ने कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया, जिन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिम्मेनामा पर मेला संचालक को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments