Home मोहनिया मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में युवती से अभद्रता का आरोप, परिजनों के हंगामे...

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में युवती से अभद्रता का आरोप, परिजनों के हंगामे के बीच एक्सरे कर्मी फरार

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में युवती से छेड़खानी का आरोप, एक्सरे कर्मी फरार

एक्स-रे रूम

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को एक युवती के साथ कथित छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना के बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल पहुंच गए, लेकिन आरोपित कर्मी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, एक युवती इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे एक्सरे कराने की सलाह दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

युवती जब अस्पताल स्थित एक्सरे कक्ष में पहुंची, तभी वहां मौजूद एक कर्मी पर अकेला पाकर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि युवती किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना सुनते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए तथा विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख आरोपित कर्मी अस्पताल से भाग निकला।

मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की भी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल उपाधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि एक्सरे कक्ष का संचालन एक एनजीओ के माध्यम से कराया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित संस्था को अवगत कराया गया, जिसके बाद आरोपित कर्मी को तत्काल प्रभाव से कार्य से हटा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से अस्पताल प्रशासन या थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version