Homeचैनपुरमुहर्रम मेले में पुराना विवाद बना बवाल, कर्बला परिसर में दो गुटों...

मुहर्रम मेले में पुराना विवाद बना बवाल, कर्बला परिसर में दो गुटों के बीच हुई हाथापाई

सिकंदरपुर कर्बला में मुहर्रम मेले के दौरान मारपीट, क्रिकेट विवाद में दो पक्षों पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर (चैनपुर), मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस के समापन के बाद सिकंदरपुर गांव स्थित कर्बला परिसर में दो पक्षों के बीच अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मेले का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जून की रात करीब 9 बजे ताजिया जुलूस कर्बला पहुंचा था। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और मेले का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी पुराने विवाद को लेकर मेले में आमना-सामना होने पर दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। एक पक्ष की ओर से अजय कुमार और रवि कुमार तथा दूसरे पक्ष की ओर से एकरार शाह, दानिश शाह और सदाब शाह समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लिया और सार्वजनिक स्थल पर शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम जुलूस समाप्त होने के बाद कर्बला परिसर में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments