Homeचैनपुरमहादलित सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद, पानी देने से इनकार पर...

महादलित सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद, पानी देने से इनकार पर भड़की हिंसा; पिता, पुत्री और नतनी घायल

कैमूर: सामुदायिक भवन निर्माण में पानी को लेकर विवाद, मारपीट में तीन घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहट गांव में महादलित सामुदायिक भवन निर्माण के दौरान पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत चैनपुर थाने में दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार भैंसहट निवासी सुदर्शन राम ने बताया कि उनके घर के समीप महादलित सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य में लगे लोगों ने उनके निजी समरसेबल से पानी उपलब्ध कराने की मांग की। बताया गया कि उस समय क्षेत्र में वोल्टेज कम था, जिससे मोटर खराब होने की आशंका थी। इसी कारण उनकी पुत्री सुमन देवी ने पानी देने से मना कर दिया। आरोप है कि पानी नहीं मिलने से नाराज होकर गांव के मनोज राम और विनोद राम ने समरसेबल की पाइप तोड़ दी। जब इस घटना का वीडियो सुमन देवी और उनकी पुत्री शांति कुमारी मोबाइल से बनाने लगीं, तब दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सुदर्शन राम के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। इस घटना में सुदर्शन राम, उनकी पुत्री सुमन देवी और नतनी शांति कुमारी घायल हो गईं। घायल अवस्था में तीनों चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें उपचार के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले पर जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments