Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की तरह ये सभी लोग रात में अपने-अपने घर पर आए, इसके बाद तबीयत बिगडऩे लगी आनन- फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुमित व अशोक की मौत सोमवार की रात में हो गई, इसके बाद दोनों के शव का आनन-फानन में स्वजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया, इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची, तब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा


वही मंगलवार को इलाज के दौरान दिलीप, रामबाबू व सहजाद की भी मौत हो गई, इसके बाद इन तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं गांव के जिन चार लोगों की हालत बिगड़ी हुई है, उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट अभी कुछ नहीं कहा जा रहा।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
घटना की जानकारी के बाद एसएसपी जयंत कांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार व दो चौकीदार नागेंद्र पासवान तथा मो. इस्लाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, वही डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया की स्वजनों का बयान लेने की कोशिश की जा रही है, प्रारंभिक जांच में जहरीली शराब की बात सामने आई है, मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा जहरीली शराब के सेवन से ही सभी की मौत बताई जा रही, वही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है बताते चले की बीते कुछ दिन पहले सरैया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब की जद ने छह लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि पश्चिमी इलाके में जहरीली शराब की बिक्री नहीं हो रही है, घटना के बाद पुलिस द्वारा ताड़ी की आड़ में मिलावटी शराब बनाने वाले ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
- 25 लाख की ब्लैकमेलिंग का मामला: 56 ट्रांजैक्शन में युवती ने भेजे रुपये, अब पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क
- 100 करोड़ की कथित निवेश ठगी की जांच तेज, मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, दो ठिकानों पर छापेमारी

