Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुशीर आलम के द्वारा बताया गया कि छठ पूजा को लेकर वाहन जांच किया जा रहा था, उस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे संदेह के आधार पर दोनों को पीछा करते हुए पकड़ लिया गया।
- मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार
- युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच


जांच के दौरान उनकी डिग्गी में से सोने एवं चांदी के जेवर बरामद किए गए पूछताछ एवं जांच में यह जानकारी मिला कि चांद थाना क्षेत्र में एक दंपति के घर जब 20 अक्टूबर को उनके घर के सभी लोग मतदान के लिए मतदान केंद्र पर गए थे उस दौरान उक्त दोनों युवकों के द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जहां से सोने चांदी के आभूषण की चोरी हुई थी। उस चोरी की घटना को इन दोनों के द्वारा ही अंजाम दिया गया था।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
दरअसल 15 नवंबर को होने वाले भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है प्रखंड क्षेत्र के सीमा पर नाकाबंदी कर दी गई है, उसी नाकाबंदी के दौरान पुलिस के द्वारा की जा रही जांच के क्रम में उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है अन्य और बड़े खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
- सात साल बाद सामने आई 2019 में लापता महिला की कहानी, हैदराबाद से बरामद; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
- शेयर बाजार और ठेकेदारी में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 84 लोगों से करोड़ों की ठगी, जमीन बेचकर भी निवेश कर बैठे पीड़ित

