Home जमुई मुंबई से 43 लाख की संपत्ति चोरी कर भागने वाला जमुई से...

मुंबई से 43 लाख की संपत्ति चोरी कर भागने वाला जमुई से गिरफ्तार

ns news

Bihar: जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई से 43 लाख चोरी कर भागने के मामले में पुलिस ने आरोपी को जमुई से गिरफ्तार किया है, मुंबई पुलिस और चंद्रमंडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए सगदनियाडीह गांव से श्रीकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंद्रमंडीह थाना

जानकारी के अनुसार मुंबई के कांदीवली थाना क्षेत्र निवासी विवेक जगरनाथ भोले के घर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के सगदनियाडीह निवासी श्रीकान्त यादव मजदूरी करता था, विवेक जगनाथ भोले के घर से 41,50,500 रुपए का स्वर्ण आभूषण व नकद दो लाख की चोरी कर भाग गया था इस संबंध में विवेक जगनाथ भोले द्वारा मुंबई के कांदिवली थाने में केस दर्ज कराया गया था।


आरोपी चोरी कर अपने चंद्रमंडीह के सगदनियाडीह घर लेकर आ गया, अनुसंधान के क्रम में जमुई एसपी शौर्य सुमन के द्वारा चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह को त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त श्रीकान्त यादव को गिरफ्तारी करने का सख्त निर्देश दिया गया, जिसके बाद छापेमारी करते हुए श्रीकांत यादव को चोरी के आभूषण और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं श्रीकांत यादव के द्वारा बताया गया कि गहना बेचकर उसने कैश बना लिए हैं।

आरोपी के पास से 8 लाख 45500 रूपये कैश, गणपति का दो मूर्ति कीमत 74 हजार, हार 1 पीस, नेकलेस एक, नग 1 पीस, गोल्ड एंड प्लेटिनम चेन कीमत करीब 1,90,000, एचडीएफसी बैंक बिस्कुट 100 ग्राम कीमत करीब 5,40,000, सीएम स्वीचेज डायमंड बिस्कुट, घड़ी  बरामद किया गया, जिसकी किमत 35 लाख 91000 तथा 1 लाख 50 हजार की घड़ी बरामद हुआ है, वही छापेमारी टीम में पुअनि बीरभद्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष चन्द्रमण्डी थाना, पुअनि ओमप्रकाश प्रसाद, सिपाही धर्मबीर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, दिपक कुमार, हवलदार रोबेन तिरू, मुंबई पुलिस पदाधिकारी सहायक निरीक्षक हेमन्त गीते, अवर निरीक्षक इन्द्रजीत शामिल थे।

Exit mobile version