Homeमुंगेरमुंगेर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दरोगा बहू ने सास...

मुंगेर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दरोगा बहू ने सास पर किया हमला

Bihar: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के कलाली मोड़ में शुक्रवार की रात एक पारिवारिक विवाद गंभीर घटना में बदल गया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 बैच की एक महिला दरोगा पर अपनी सास पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घर का ताला खोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइसी दौरान बहू नूतन कुमारी ने कथित रूप से अपनी सास किरण देवी पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल असरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जेएलएनएमसीएच, भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद घायल महिला के पति संजीव साह ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपित नूतन कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार नूतन कुमारी वर्तमान में मधुबनी जिले में दरोगा के पद पर पदस्थापित हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि नूतन का विवाह प्रेम प्रसंग के बाद हुआ था। शादी के समय उनके पति ऋतुराज बेरोजगार थे और नूतन ही परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। बाद में ऋतुराज को दिल्ली पुलिस में दरोगा पद पर नियुक्ति मिली, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। बाद में थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। शनिवार सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मारपीट में प्रयुक्त पत्थर तथा रक्त के नमूने एकत्र किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments