Homeचैनपुरमारपीट मामले में एक गिरफ्तार, शराब के नशे में दो लोग भी...

मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, शराब के नशे में दो लोग भी भेजे गए जेल

कैमूर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, शराब के नशे में दो लोग जेल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक ओर जमीन विवाद में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर हाटा बाजार से शराब के नशे में दो लोगों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गांगोडीह सरैया गांव में जमीन पर कब्जा और खेत जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग की घटना हुई थी। दोनों पक्षों के आवेदन पर चैनपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पहले पक्ष से विनोद बिंद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे, तभी कन्हैया बिंद, रामलाल बिंद, नंदलाल सिंह सहित छह लोग पहुंचे, मारपीट की, फायरिंग की और जबरन अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने लगे। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से साईं त्रिया पटेल, पति नंदलाल सिंह, ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह अपना खेत जोतवा रही थीं, तभी विनोद बिंद, कस्तूरबा कुंवर, राजेंद्र बिंद सहित 12 लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और विनोद बिंद ने बंदूक से फायरिंग की।

चैनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के नंदलाल सिंह (पिता- सरवन सिंह, निवासी बौरई) को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इसी दौरान चैनपुर पुलिस ने नगर पंचायत हाटा बाजार में स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान पिंटू राम (पिता- नंदू राम) और संजय राम (पिता- बबन राम), दोनों निवासी सरपनी, के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब की गंध आने पर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments