Tuesday, April 8, 2025
Homeरोहतासमां का दाह्य संस्कार करने कार से बक्सर जा रहे पुत्र समेत...

मां का दाह्य संस्कार करने कार से बक्सर जा रहे पुत्र समेत 3 की दुर्घटना में मौत

Bihar: रोहतास जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मां का दाह्य संस्कार करने के लिए बक्सर जाने के क्रम में ब्रेजा कार बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में खड़ी ट्रक से टक्कर गई। जिस कररण इस दुर्घटना में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकिं 4 लोग गम्भीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफेर कर दिया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शिवपुर गांव का केसर टोला निवासी स्व मुंद्रिका सिंह की पत्नी फुलपतिया देवी का निधन हो गया था। जिनका पार्थिव शरीर को दाह्य संस्कार के लिए स्वजन ब्रेजा  कार से बक्सर चरित्रवन स्थित मुक्ति धाम ले जा रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsकार में मृतिका के पुत्र प्रमोद सिंह, उनके मित्र और शिवपुर हाल्ट निवासी स्व मदन सिंह के पुत्र पप्पू सिंह उर्फ भिखारी सिंह, प्रमोद सिंह का पुत्र प्रताप सिंह, भतीजा व राजेन्द्र सिंह का पुत्र रितेश सिंह, भतीजा मनोज सिंह का पुत्र रोहित कुमार, भगिना व कवई निवासी प्रेमचंद कुमार, साढू का लड़का व राजपुर निवासी अनिल सिंह का पुत्र भोला सिंह सवार थे। इसी बीच करीब 3:00 बजे सुबह कार ने बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के पास खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण इस दुर्घटना में प्रमोद सिंह, रितेश सिंह और पप्पू सिंह उर्फ भिखारी सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकिं बाकी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमोद सिंह के पिता मुंद्रिका सिंह की दो शादी हुई थी। प्रमोद पहली पत्नी के पुत्र है। प्रमोद की सगी मां का निधन बहुत पहले हो गई थी। मृतिका मुंद्रिका सिंह की दूसरी पत्नी थी।

 

जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया की इस दुर्घटना में मारे गए प्रमोद सिंह बहुत होनहार थे। ये हरियाणा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। इनकी 5 – 6 ट्रक चलती है। जो कार दुर्घटना की शिकार हुई वह भी इन्हीं की कार थी। इन्होंने परिवार को आर्थिक रूप से काफी मजबूत किया है और दिनोंदिन प्रगति कर रहे थे। ये दो नई ट्रक कुछ दिन ही पहले खरीदे हैं। जबकि 10 वर्षीय रितेश सिंह मृतिका के रिश्ते में पौत्र हैं और वह राजेन्द्र सिंह के एकमात्र पुत्र थे। अभी ये किसी निजी विद्यालय में पढ़ते थे। पप्पू सिंह उर्फ भिखारी सिंह शिवपुर हाल्ट निवासी स्व मदन सिंह के पुत्र हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments