Bihar: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड अंतर्गत पकाही झझरा पंचायत के एक गांव में एक महिला को चरित्रहीन बता उसके चेहरे पर कालिख और चुना लगा पूरे गांव में घुमाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- दुर्गावती में चोरी की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार युवक दबोचे गए
- झारखंड जाने के दौरान बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम
वीडियो में महिला पर उसके ससुराल वालों ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाया, इसके बाद इसे लेकर पंचायती हुई जहां पंचायत में उसका सिर मुड़वाकर गांव में घुमाने का आदेश दिया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पीड़ित महिला ने महिला थाने में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
- डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत
- मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप
दरअसल महिला पर किसी गैर मर्द के साथ गलत संबंध का आरोप लगा है, यह आरोप महिला के ससुराल वालों ने ही लगाया है महिला उसी गांव की बहू है, घटना के बाद मामले को लेकर गांव में पंचायती हुई गांव में ही लोगों ने महिला को चरित्रहीन बताकर उसकी अपमानित किया, गांव के कुछ लोगों के द्वारा महिला के सिर के बाल काट लिए गए साथ ही चेहरे के एक तरफ उजला और दूसरी तरफ काला रंग लगा दिया गया और गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में घुमाया और फिर गांव के सीमा के बाहर छोड़ दिया।
- 11 और 12 दिसंबर को होगा माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026, भगवानपुर धर्मशाला परिसर में सजेगा सांस्कृतिक मंच
- प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी 48 घंटे में चिन्हित, कार्रवाई शुरू
इस घटना का गांव कुछ लोगों ने विरोध किया इसके बाद मामले को जैसे-तैसे दबा दिया गया लेकिन गांव के लोगों की क्रूरता का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया था जो बुधवार को वायरल हो गया महिला ने आत्मसम्मान की गुहार महिला थाने में लगाई है पीड़ित महिला के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- वैशाली से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बिहार अब निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार के नए दौर में
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

