Bihar: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड अंतर्गत पकाही झझरा पंचायत के एक गांव में एक महिला को चरित्रहीन बता उसके चेहरे पर कालिख और चुना लगा पूरे गांव में घुमाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- NH-19 पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 33 पशु बरामद, चार गिरफ्तार
- नौबतपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्गावती के 25 वर्षीय युवक की मौत
वीडियो में महिला पर उसके ससुराल वालों ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाया, इसके बाद इसे लेकर पंचायती हुई जहां पंचायत में उसका सिर मुड़वाकर गांव में घुमाने का आदेश दिया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पीड़ित महिला ने महिला थाने में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
- कैमूर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पूजन
- छठ घाट पर पल भर में बुझ गया घर का चिराग, पोखरे में डूबकर 17 वर्षीय शिवम की मौत
दरअसल महिला पर किसी गैर मर्द के साथ गलत संबंध का आरोप लगा है, यह आरोप महिला के ससुराल वालों ने ही लगाया है महिला उसी गांव की बहू है, घटना के बाद मामले को लेकर गांव में पंचायती हुई गांव में ही लोगों ने महिला को चरित्रहीन बताकर उसकी अपमानित किया, गांव के कुछ लोगों के द्वारा महिला के सिर के बाल काट लिए गए साथ ही चेहरे के एक तरफ उजला और दूसरी तरफ काला रंग लगा दिया गया और गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में घुमाया और फिर गांव के सीमा के बाहर छोड़ दिया।
- प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी 48 घंटे में चिन्हित, कार्रवाई शुरू
- आलू के झोले में छिपाकर लाई गई 300 ग्राम हेरोइन, 40 से 50 लाख कीमत एक गिरफ्तार
इस घटना का गांव कुछ लोगों ने विरोध किया इसके बाद मामले को जैसे-तैसे दबा दिया गया लेकिन गांव के लोगों की क्रूरता का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया था जो बुधवार को वायरल हो गया महिला ने आत्मसम्मान की गुहार महिला थाने में लगाई है पीड़ित महिला के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

