Homeगोपालगंजमहावीरी अखाड़े में गूंजा जश्न के बीच गोली का शोर, युवक की...

महावीरी अखाड़े में गूंजा जश्न के बीच गोली का शोर, युवक की हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस में युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar: गोपालगंज, शहर में शुक्रवार की तड़के महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। पुरानी चौक के समीप हुई इस घटना में एक युवक के सिर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृत युवक की पहचान पुरानी चौक निवासी शिव जी प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अखाड़ा जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा
युवक की मौत की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों से घटना की जानकारी ली।

एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। जुलूस के दौरान मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

विधायक और एसडीओ ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर विधायक सुभाष सिंह और सदर एसडीओ डा. प्रेरणा सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने पुलिस पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद पुरानी चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारण और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments