Homeचैनपुरमजार पर पत्नी से मिलने आए साहेब अंसारी की तालाब में डूबकर...

मजार पर पत्नी से मिलने आए साहेब अंसारी की तालाब में डूबकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कैमूर: तालाब में डूबने से 58 वर्षीय साहेब अंसारी की मौत, पांच बेटियां हुईं बेसहारा

Bihar: कैमूर, पत्नी से मिलने मजार पहुंचे 58 वर्षीय साहेब अंसारी की एक हादसे में जान चली गई। सोमवार की देर शाम चैनपुर थाना क्षेत्र के बिउर बाबा मजार के समीप स्थित तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से उनका शव बरामद किया गया। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक अपने पीछे पांच बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें चार की शादी अभी नहीं हुई है। मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी स्वर्गीय सत्तार अंसारी के पुत्र साहेब अंसारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई सदरे आलम ने बताया कि साहेब अंसारी की पत्नी पिछले कुछ दिनों से बिउर बाबा मजार पर रह रही थीं। सोमवार को वह उनसे मिलने मजार पहुंचे थे। बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब नौ बजे साहेब अंसारी किसी काम से तालाब की तरफ गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

रातभर होती रही तलाश, सुबह मिला शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और तालाब में उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार की सुबह चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद तालाब से साहेब अंसारी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चार अविवाहित बेटियों के सामने भरण-पोषण का संकट

साहेब अंसारी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पांच बेटियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटियां अभी अविवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी पहले से कमजोर बताई जा रही है। ऐसे में परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से बेटियों और अन्य परिजनों के सामने भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी आर्थिक सहायता

घटना के बाद गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके। वहीं, इस हादसे के बाद कुड्डी गांव सहित आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments