Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल आरोपी सुरेश राय मृतक का दूर के रिश्ते में चचेरा भाई लगता है, दोनों का घर पास में ही है, इस वजह से दोनों के बीच हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़े होते रहते थे, गुरुवार की दोपहर भी हमेशा की तरह दोनों घरों की महिला किसी बात को लेकर आपस में लड़ने लगी, इसी विवाद इतना बढ़ गया की इसमें दोनों घरों के पुरुष भी शामिल हो गए और दोनों भाइयों के बीच खूब गर्मागर्मी होने लगी जिसके बाद सुरेश राय ने रामाकांत को गोली मार दी, गोली लगने से रमाकांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
- पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
- 12 किलो चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों का पहले से विवाद चल रहा था, गुरुवार की दोपहर रामाकांत अपने बच्चों को डांट फटकार लगा रहे थे, जिसके बाद आरोपी के परिवार को लगा की वह उससे गली दे रहा है इसी बीच परिवार के लोग रमाकांत के साथ गली गलौज करने लगे बाद में सुरेश राय भी झगड़े में शामिल हो गया, साथ ही उसकी बेटी और पत्नी भी शामिल हो गई।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोक हुई और इसी बीच सुरेश राय की बेटी ने घर से राइफल लाकर अपने पिता के हाथ में थमा दिया तब सुरेश राय ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दी, जिससे रामाकांत राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
आरोपी सुरेश राय झारखंड पुलिस में हवलदार था, वह बीते 2019 में ही नौकरी से रिटायर हुआ था जबकि मृतक रामाकांत किसान था, घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

