Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां ने भभुआ थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। आवेदन में उन्होंने अपनी बहन के पति पर सात वर्षीय बेटी के साथ यौन अपराध करने का आरोप लगाया है, शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल जांच के साथ पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। सात साल की मासूम बच्ची से जुड़े इस मामले ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: खबर में आरोपों को पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर प्रस्तुत किया गया है।



