Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद घायल मनीष पटेल को परिजन तत्काल इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार मनीष पटेल किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान हवाई अड्डा के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टे से गोली चलाने का प्रयास भी किया, लेकिन गोली मिस हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।
घायल युवक के परिजनों ने चैनपुर निवासी प्यारे पासवान, उसके पुत्र समेत कई अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पुरानी दुश्मनी और विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। चूंकि घटना भभुआ थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की शिकायत वहीं दर्ज कराई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपों के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।



