Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं दूसरी तरफ रविवार को शहर के आईजीआईएमएस अस्पताल में कोरोना से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई महिला की पहचान फुलवरिया शरीफ के निवासी कंजू देवी के रूप में हुई है, आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि किडनी फेल होने के बाद शुक्रवार को आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया था, जहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
बिहार में आए दिन कोरोना केस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, पटना के एजी कॉलोनी हॉटस्पॉट बनता जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस कॉलोनी में शादी थी, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे और इसी कारण संक्रमण फैल गया, पटना में 24 घंटे के भीतर 15 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें पंचमुखी मंदिर इलाके की 46 वर्षीय महिला पटेल नगर के 66 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
वहीं आशियाना दीघा में 19 साल की युवती भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है, पटना के भूतनाथ आश्रम रोड में 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित मिले हैं, बिहटा में 24 साल के युवक और इसमें 22 साल के युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है, वही फतुहा में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
- सिवान में पुलिस-बदमाश आमने-सामने: मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली
- शराब तस्करों की स्कॉर्पियो ने बीएमपी जवान को कुचला, हुई मौत
बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है, वही जिला अस्पतालों से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते 1 माह के दौरान पटना जिले में चार की कोरोना से मौत हो चुकी है, रविवार को आईजीआईएमएस में कोरोना की मौत के अलावा पहले पटना एम्स में तीन आईजीआईएमएस में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है, वही कोरोना संक्रमित इन लोगों में आठ को वैक्सीन लग चुकी है।
- सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप
- अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार

