Homeचैनपुरबारात में सीट को लेकर विवाद बना बवाल: रास्ते में रोककर बारातियों...

बारात में सीट को लेकर विवाद बना बवाल: रास्ते में रोककर बारातियों पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

कैमूर बारात विवाद: सीट को लेकर मारपीट, बारातियों पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वाहन में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में बारातियों पर हमले में बदल गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
घटना फकराबाद गांव की है, जहां से बारात भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव के लिए रवाना हो रही थी। पीड़ित पक्ष के सोनू कुमार गौड़ ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वाहन में सवार होकर बारात में जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो में बैठने को लेकर हल्की बहस हो गई, क्योंकि गाड़ी में पहले से ही पर्याप्त लोग बैठे हुए थे और चालक ने अतिरिक्त व्यक्ति को बैठाने से मना कर दिया।
बताया गया कि विवाद के बाद सभी लोग आगे बढ़ गए, लेकिन बिऊर गांव के पास पहले से विवाद में शामिल लोगों ने रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि सैफ खान, आलम खान, दानिश खान और आजम खान सहित अन्य लोगों ने मिलकर बारातियों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल अवस्था में सभी लोग चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के उपरांत पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में सैफ खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments