Homeभगवानपुरपुलिस वाहन से भिड़ी बाइक: 20 वर्षीय युवक की मौत, गुस्साई भीड़...

पुलिस वाहन से भिड़ी बाइक: 20 वर्षीय युवक की मौत, गुस्साई भीड़ पर काबू पाने को हवाई फायरिंग

कैमूर हादसा: पुलिस डीसीएम से बाइक की टक्कर, युवक की मौत, हंगामे के बाद फायरिंग

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर में शनिवार देर शाम एक हादसे ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। पुलिस बल की डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भभुआ की ओर से आ रही पुलिस की डीसीएम ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान भभुआ नगर परिषद वार्ड-18 निवासी अरमान राइन (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक हुरैरा अंसारी (16 वर्ष) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से भभुआ की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाते हुए डीसीएम के शीशे तोड़ दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 3 से 4 राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments