Bihar | कैमूर | चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 फरवरी 2026 की शाम घर से निकली किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिवार के अनुसार, किशोरी शाम करीब 4 बजे चैनपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन चिंतित होकर आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करते रहे, पर कोई सुराग नहीं मिला।
दो दिन बाद एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें किशोरी ने स्वयं बात करते हुए बताया कि वह पंजाब में है। इसके बाद पिता ने गांव के विकास नामक युवक पर शक जताते हुए आरोप लगाया कि उसी ने बहला-फुसलाकर बेटी को साथ ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है।
पुलिस क्या कहती है?
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पिता के आवेदन पर संबंधित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि युवती की सुरक्षित बरामदगी प्राथमिकता है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।