Home चैनपुर चैनपुर में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण की तैयारी, बुनियाद केंद्र में 17...

चैनपुर में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण की तैयारी, बुनियाद केंद्र में 17 फरवरी को शिविर

चैनपुर में 17 फरवरी को दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, बुनियाद केंद्र में बैठक आयोजित

Bihar | कैमूर | चैनपुर: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में 17 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों के वितरण को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शुभम प्रकाश ने की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तिकरण योजना

बैठक में विकास मित्र, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंशु कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र के उन दिव्यांगजनों को चिन्हित कर शिविर में लाएं, जिनका यूटीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड बना हुआ है, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

किन उपकरणों का होगा वितरण?

राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तिकरण योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित उपकरण प्रदान किए जाएंगे—
बैटरी चालित ट्राई साइकिल, सामान्य ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र, चश्मा, कृत्रिम हाथ-पैर एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण।
बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक जीवन गतिविधियों को सुगम करना है। सभी कर्मियों को समय पर लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Exit mobile version