Bihar: कैमूर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है, जहां बाइक चोरी के दौरान हुए हत्या मामले में कैमूर पुलिस के द्वारा एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रोहतास जिला के सासाराम थाना क्षेत्र के तारगंज निवासी मनोज चौधरी का पुत्र सत्येंद्र चौधरी के रूप में की गई है। जिस पर रोहतास में भी कई मामलों में केस दर्ज है। प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि बीते 25 अक्टूबर को कुदरा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी से चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर भागने के क्रम में रोहतास जिला अंतर्गत शिव सागर थाना क्षेत्र में कैमूर जिला के कुदरा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह, जो कैमूर में एंबुलेंस कंट्रोलर थे, उनका गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके बाद इस मामले में कुदरा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। जिसके बाद कैमूर पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर कांड का उद्वेदन एवं अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार छापामारी किया जाने लगा। इसी दौरान कैमूर पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान से लगभग 50 सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन एवं डोसीयर सूची का अवलोकन कर इस कांड का उद्वेदन किया गया तथा इस कांड में संलिप्त एक आरोपी सत्येंद्र चौधरी को रोहतास जिला के दरियांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
वहीं इस कांड में संलिप्त दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को बरामद किया गया है, यह सभी आदतन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं, जिनपर कई केस भी दर्ज हैं, वहीं इस कांड में उद्भेदन करने वाले छापामारी दल के सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Views: 525