Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के सम्बन्ध में मोहनियां थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि दरभंगा से टाटा मैजिक में सवार होकर 20 यात्री प्रयागराज कुंभ स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान लहुरबारी गांव के समीप NH- 30 मोहनियां आरा पथ पर आगे चल रही एक बस के चालक ने अचानक ब्रेक लिया। तभी पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दरभंगा निवासी शत्रुघ्न महतो की पत्नी सुनैना देवी की मौत हो गयी। वही 13 यात्री घायल है।
जिसमें संजय कुमार साह के पुत्र दिव्यांसु राज, प्रकाश कुमार साह के पुत्र आशीष राज, भोला महतो की पत्नी मीना देवी, विनीत महतो की पत्नी खुशबू देवी, मिश्री लाल यादव के पुत्र विजय कुमार यादव, मधुबनी निवासी विलास भंडारी के पुत्र सुरेश भंडारी, स्व.गौरी शंकर महतो के पुत्र सुनील कुमार, स्व.मकसूदन प्रसाद की पुत्री सोनी कुमारी, प्रकाश मुन्ना की पुत्री रीमा कुमारी, श्याम महतो के पुत्र विक्की कुमार, विक्की कुमार के पुत्र अंशु कुमार (डेढ़ साल) व पुत्री आराध्या कुमारी(सात माह) का नाम शामिल है। विजय कुमार यादव, सुरेश भंडारी, सुनील कुमार, सोनी कुमारी, रीमा कुमारी, विक्की कुमार, अंशु कुमार व आराध्या कुमारी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मोहनियां थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने को सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।