Homeमोहनियाबच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आमने-सामने आए दो पक्ष; पथराव...

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आमने-सामने आए दो पक्ष; पथराव में युवक घायल

मोहनियां में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव में युवक घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद शुक्रवार की शाम बड़ों के बीच पहुंच गया। थाना के पीछे स्थित वार्ड संख्या 12 में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना में घायल युवक की पहचान वार्ड संख्या 12 निवासी संतोष पासवान के पुत्र लाल बाबू पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद पुलिस घायल को अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वार्ड संख्या 12 में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था। शुक्रवार की देर शाम इसी पुराने विवाद को लेकर बच्चों के परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान पथराव शुरू होने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की सख्ती के बाद मौके पर तनाव शांत हुआ और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments