Homeमोहनियाबच्चों की कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

बच्चों की कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

मोहनियां में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडवास गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल मोहनियां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायलों की पहचान डंडवास गांव निवासी अरविंद साह और उनके पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर मोहनियां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बच्चों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज होकर पीड़ित के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में अरविंद साह और उनके पुत्र अमन कुमार को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। मामले को लेकर मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments