Homeचैनपुरकैमूर में बकरी चराने को लेकर विवाद, महिला पर टांगी से हमला

कैमूर में बकरी चराने को लेकर विवाद, महिला पर टांगी से हमला

कैमूर: बकरी चराने के विवाद में महिला पर हमला, टांगी से किया घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक महिला पर टांगी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता के पति सलामत शाह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 28 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी शाहजहां बीवी गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान गांव के ही बुद्धू शाह, छोटू शाह और हसीन बीवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने हाथ में लिए टांगी से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments