Homeबिहारप्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव के 'जन विश्वास यात्रा' पर बड़ा हमला

प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव के ‘जन विश्वास यात्रा’ पर बड़ा हमला

Bihar: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव “जन्म विश्वास यात्रा” पर निकले हुए हैं। ताकि पूरे बिहार में घूम-घूम कर लोगों से अपनी बात कह सकें। इसी बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा की तेजस्वी यादव कोई भी यात्रा कर लें इससे क्या हो जाएगा? नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले थे इससे बिहार में कितने बदलाव आ गए? बिहार में कितनी समस्या का समाधान हो गया? देश भर में राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हैं कितना बिहार के लोगों को न्याय मिल गया? बिहार में इनके जन विश्वास यात्रा करने से क्या हो जाएगा? बिहार में पिछले 30 वर्षो से लालू-नीतीश का राज है और बिहार में सबसे ज्यादा विश्वास तोड़ने का काम भी उन्होंने ही किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

30 वर्षो में न गरीबी कम हुई न ही बिहार के लोगों ने खुद को पलायन करने से रोक पाया है। शिक्षा की व्यवस्था सुधरी नहीं रोजगार मिला नहीं तो आप किस विश्वास की बात कर रहे हैं? विश्वास यात्रा में लोग आयेंगे भीड़ दिखेगी। भीड़ पैसे के नाम पर जात के नाम पर काडर कुछ लोग को इकट्ठा कर लेंगे। तेजस्वी को इस बार यह समझ लेना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती इस बार जनता उनसे नहीं बरगलने वाली है। बिहार के जिन लोगों ने लालू यादव और उनके बच्चों की सरकार को देखा है वो मानते हैं कि ये लोग जात-पात, हिन्दू-मुसलिम, भ्रस्टाचार, गुंडागर्दी से ऊपर उठ कर राजनीति नहीं कर सकते हैं। ये 4 बिंदु RJD के कैरेक्टर में है और इनसे ऊपर उठकर ये नहीं आ सकते।

NS News

रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज

NS news

दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपित

कुदरा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10.17 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

NS News

कुदरा में खड़े ट्रक से भिड़ा मार्बल लदा वाहन, चालक की दर्दनाक मौत

NS News

कुदरा में सैरात के नाम पर वसूली का आरोप, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

NS News

7.97 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ व 18,316 रुपये नकद बरामद, एक गिरफ्तार

NS News

कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग

कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत

गांव में शोकाकुल स्वजन व ग्रामीण

डूबे पुल पर मौत का सफर: नदी की तेज धार में बह गए दो किशोर, एक की गई जान

NS News

कुदरा में रेल कॉरिडोर की केबल चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो और चाकू जब्त

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments