Bihar: कैमूर जिले में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद विजयी हुए प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण एवं जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव व शपथ की तिथि जिला प्रशासन के द्वारा तय कर दी गई है, नए वर्ष में जिले को नए जिला पार्षद व उपाध्यक्ष सहित प्रमुख एवं उपप्रमुख मिलेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी 3 जनवरी को जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान समाहरणालय के सभागार कक्ष में 11 बजे होगा साथ ही 3 जनवरी को ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण करवाया जाएंगे। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मतदान के लिए निर्वाची पदाधिकारी जिला पदाधिकारी को बनाया गया है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के लिए भी तिथि निर्धारित कर दी गई है प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख के चुनाव को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया गया है, डीएम द्वारा प्रमुख एवं उप प्रमुख के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार भभुआ, अधौरा, कुदरा, व नुआंव प्रखंड के प्रमुख उपप्रमुख का चुनाव 29 व 30 दिसंबर को, रामपुर, भगवानपुर, रामगढ़ व दुर्गावती प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में होगा, वहीं 31 दिसंबर को चैनपुर चांद और मोहनिया प्रखंड में प्रमुख उपप्रमुख का मतदान अनुमंडल कार्यालय में होगा। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में यह कहा गया है कि जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रखंड प्रमुख उपप्रमुख के मतदान के पहले पंचायत चुनाव में जीत कर आए सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
कैमूर जिले में पंचायत चुनाव के बाद जीते सभी जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के लिए जिला प्रशासन से जारी तिथि के अनुसार 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रामपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
भभुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक, भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, अधौरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, चैनपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक, चांद प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक।
- थाने में केस डायरी लिखने वाला दलाल गिरफ्तार, 10 पुलिस अधिकारी निलंबित, डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी की छापेमारी में खुला बड़ा खेल
- सहरसा में देर रात घर में घुसकर विवाहिता की हत्या, जमीन विवाद की रंजिश में वारदात से सनसनी
मोहनिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक, कुदरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक, नुआंव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक एवं दुर्गावती प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक के बीच में विभिन्न पदों पर विजयी हुए प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।
वहीं प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव भभुआ, अधौरा, कुदरा एवं नुआंव में 29 दिसंबर को होगा, रामपुर भगवानपुर रामगढ़ दुर्गावती में प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव 30 दिसंबर को होगा, जबकि मोहनिया चैनपुर चांद में 31 दिसंबर को प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव संपन्न किया जाना है।
- NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार
- रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

